Showing posts with label सुभाष वसिष्ठ (डा०) का परिचय. Show all posts
Showing posts with label सुभाष वसिष्ठ (डा०) का परिचय. Show all posts

Friday, February 05, 2016

परिचय

 सुभाष वसिष्ठ

जन्म- 04 नवम्बर 1946 प्रमाण-पत्रानुसार 03 जून 1947
स्थान :-ग्राम-सिकंदरपुर काकौड़ी, जिला-हापुड़ (उ.प्र.)
माँ- स्व.गायत्री देवी वसिष्ठ।
पिता- स्व.विद्यासागर वसिष्ठ
शिक्षा:-एम.ए. हिन्दी, पी-एच.डी.
नौकरी/व्यवसाय-
लगभग 33 वर्ष बदायूँ तथा खुरजा के स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अध्यापन
2007 में हिन्दी विभागाध्यक्ष पद से सेवा निवृत्त

शोध-निर्देशन-
वीरेन्द्र मिश्र, रमेश रंजक, त्रिलोचन शास्त्री, केदार नाथ अग्रवाल आदि दर्जन भर से ज्यादा विषयों पर पी-एच.डी. हेतु छात्र-छात्राओं को शोध निर्देशन।
सम्प्रति- स्वतंत्र लेखन।
पहचान- आठवें दशक से नवगीतकार के रूप में।
प्रकाशन- 'बना रह ज़ख़्म तू ताज़ा' नवगीत संग्रह 2012 में प्रकाशित।गीत वसुधा आदि संकलनों में गीत प्रकाशित।
धर्मयुग, साप्ताहिक हिन्तुस्तान, अंतराल,कादम्बिनी, आजकल, अलाव ,परिवेश, उत्तरार्द्ध, वर्तमान साहित्य, गाँघी वाङ्गमय, दैनिक हिंदुस्तान, नवभारत टाइम्स, उमर उजाला, अभिनव प्रसंगवश, अभिनव प्रयास आदि पत्र-पत्रिकाओं के अतिरिक्त 'ठलिगराम' उपनाम से 'अमर उजाला' में पचासियों व्यंग्य लेख प्रकाशित।

शीघ्र प्रकाश्य-
1. 'पंख का नुचना'(नवगीत संग्रह)
2. 'यह नदी सा मन' (नवगीत संग्रह)
3. 'टूटी लहर' (गीत संग्रह)    

रंगकर्म-
1980 में, बदायूँ  नाट्य संस्था 'रंगायन' की स्थापना जिसके अंतर्गत लगभग दो दशक तक, होरी, महाभोज, दिल्ली ऊँचा सुनती है, मैं चोर हूँ मुझ पर थूको, जाति ही पूछो साधु की, मंत्रिमंडल, बड़ा साहब, बकरी,गिरगिट, गड्ढा, अपहरण भाईचारे का, सड़क पर, 'अंधेर नगरी चौपट राजा' आदि बड़े छोटे नाटकों का निर्देशन तथा मुख्य भूमिका हेतु अभिनय।

फ़िल्म-
सईद अख़्तर मिर्जा की फीचर फ़िल्म 'मोहन जोशी हाजिर हो' में छोटी-सी भूमिका।
टी.वी.धारावाहिक 'अदालत' (सोनी टी.वी) तथा कुछ अन्य धारावाहिकों में अभिनय।'आखा तीज' 'पुरातत्व को उकेरता यायावर' तथा 'जीजी' वृत्तचित्रों का निर्देशन व लेखन।
'अग्रसर' दिल्ली के तत्वावधान में पिछले तीन दशकों से विभिन्न विषयों पर पत्रकारिता-विमर्श-गोष्ठी तथा कवि-गोष्ठी का, अनुज सतीश (सागर) के साथ आयोजन।

संपर्क-
सी-29, गुलमोहर पार्क, नई दिल्ली-110-049
मोबा. 09971839177
ईमेल-subhash.Vasishtha@gmail.com